Hazaribagh

May 02 2024, 18:42

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनज़र होम वोटिंग की तिथि 9 मई से 14 मई तक निर्धारित

होम वोटिंग के लिए 22 मतदान दल का किया गया है गठन,टीम में माइक्रों ऑर्ब्जबर, मतदान पदाधिकारियों के साथ विडियोग्राफर एंव सुरक्षा कर्मी रहेंगें।

हजारीबाग लोकसभा आम चुनाव 2024 अंतर्गत होम वोटिंग के लिए कार्मिक कोषांग हजारीबाग द्वारा मतदान दल का गठन किया जा चुका है। होम वोटिंग द्वारा मतदान की तिथि दिनांक 9 मई से 14 मई तक निर्धारित की गई है। आपको बता दें कि होम वोटिंग की सुविधा वैसे मतदाताओं को दी जा रही है जिनकी दिव्यांगता का प्रतिशत 40 हो एवं 85 या उससे अधिक उम्र वाले इच्छुक वरिष्ठ मतदाता जो बूथ में जाकर मतदान करने में असमर्थ हो उन्हें घर से मतदान करने का मौका दिया जा रहा है।

लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत 14-हजारीबाग संसदीय क्षेत्र अंतर्गत घर से मतदान करने वालों की एक सूची तैयार की जा चुकी है। मतदान के दौरान पारदर्शिता बरतने के लिए इन वोटर्स की सूची को 14-हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के पार्टी उम्मीदवारों के साथ साझा किया जाएगा।

घर से मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर के पास बैलेट पेपर को सुरक्षित रखवा दी जाएगी। इन मतदान पत्रों के गिनने की प्रक्रिया सामान्य मतों की गिनती के दौरान ही की जायेगी।

Hazaribagh

May 01 2024, 19:59

इंडिया गठबन्धन के लोकसभा प्रत्याशी जेपी भाई पटेल के नामांकन में गठबंधन के कई बड़े नेता पहुंचे


 

हज़ारीबाग: जेपी भाई पटेल के नामांकन में हजारों कार्यकर्ताओं को के साथ मुन्ना सिंह पहुंचे।

 इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा जयप्रकाश भाई पटेल ईमानदार तथा कर्मठ नेता करेंगे हजारीबाग का विकास हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ रहने वाले नेता हैं। और उन्होंने ने कहा कि निश्चय ही इस बार हम लोग जीत रहे हैं और जनता पूरी मन बना चुकी है इस बार धन बल नहीं जन बल जीतेगा।

 इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी तथा कांग्रेस नेता जेपीभाई पटेल ने अपना नामांकन करवाया, 

जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पूर्व केंद्र मंत्री यशवंत सिन्हा, झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम, उप प्रमुख रविकांत सिंह, हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल हुए।

Hazaribagh

May 01 2024, 19:40

लोकसभा हजारीबाग क्षेत्र के लिए मनीष जायसवाल ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष किया अपना नामांकन किया


हज़ारीबाग्: आज 14 लोकसभा हजारीबाग क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी के रूप में मनीष जायसवाल ने निर्वाची पदाधिकारी, 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र श्रीमति नैंसी सहाय के समक्ष अपना नामांकन दर्ज किया। 

अभ्यर्थी का नाम मनीष जायसवाल।

दल:- भारतीय जनता पार्टी। मनीष जायसवाल ने निर्वाची पदाधिकारी,14 लोकसभा क्षेत्र के समक्ष अपना नामांकन दर्ज किया।

Hazaribagh

May 01 2024, 14:31

इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने अपना नामांकन दर्ज गया।

हजारीबाग लोकसभा के लिए जय प्रकाश भाई पटेल ने कोंग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

लोकसभा हजारीबाग क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी के रूप में जय प्रकाश भाई पटेल ने निर्वाची पदाधिकारी ने निर्वाची पदाधिकारी नैंसी सहाय के समक्ष अपना नामांकन पत्र दर्ज किया।

Hazaribagh

May 01 2024, 14:30

जवान विकास कुमार ने डीआईजी आवास में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या


हजारीबाग में डीआईजी के आवास पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की सुबह की है, जब डीआईजी आवास पर ड्यूटी पर तैनात जवान विकास कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

 घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई, हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास कुमार मूल रूप से हजारीबाग जिले के टाटी झरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार का दो बार शादी कट गया था, जिस वजह से वह काफी परेशान चल रहा था। इसके अलावा वह पिछले कुछ दिनों से घरेलू समस्याओं से भी परेशान चल रहा था। बुधवार की सुबह ड्यूटी के दौरान उसने खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 

 की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Hazaribagh

May 01 2024, 11:26

हजारीबाग की सेकंड स्टेट टॉपर छात्रा रीतिका ने राज्य भर में दूसरा स्थान लाकर जिला का नाम किया रौशन


झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया है। रीतिका ने साइंस (इंटर) मे पूरे राज्य भर में दूसरा स्थान लाकर जिला का नाम रौशन किया। उपायुक्त नैंसी सहाय ने हजारीबाग की रितिका को पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर हजारीबाग जिला का मान बढ़ाने पर अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी है। 

उन्होंने कहा हजारीबाग ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। हजारीबाग की बेटी रीतिका ने साइंस (इंटर) मे पूरे राज्य भर में दूसरा स्थान लाकर जिला का नाम रौशन किया है। उपायुक्त ने उन तमाम छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है जिन्होंने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Hazaribagh

Apr 30 2024, 20:12

लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण


हजारीबाग: लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय एवं संत कोलंबा महाविधालय, हजारीबाग में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर, पंजी व आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। 

इस दौरान अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया, सदर एसडीओ शैलेश कुमार, बरही एसडीओ व अन्य मौजुद रहे।

Hazaribagh

Apr 29 2024, 21:02

उत्पाद विभाग की कारवाई, बड़ी मात्रा में अवैध स्प्रिट सहित कई अन्य पदार्थ किए गए जब्त।

लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार आज दिनांक 29/04/2024 को चौपारण थाना क्षेत्र में चौपारण थाना से पुलिस बल लेकर पडरिया, बैरियाटांड में बीरेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की गई। 

बीरेंद्र यादव के घर एवं घर के अंदर बने तहखाना की तलाशी ली गईं, तलाशी के क्रम में निम्न अवैध उत्पाद वस्तु बरामद किया।

अवैध स्प्रिट कुल 27 जार (प्रत्येक जार 35 लीटर क्षमता) में 945 लीटर अवैध स्प्रिट।

Sterling B7, Royal Stag, Imperial Blue, McDowells No1 का स्टीकर करीब 3500पीस। Sterling B7, Royal Stag, Imperial Blue, McDowells No1 का ढक्कन करीब 1900 पीस। Sterling B7, Royal Stag, Imperial Blue, McDowells No1 का 110पीस खाली बोतल। अवैध होलोग्राम 3 बंडल और 3लीटर कैरेमल सहित अवैध विदेशी शराब-2.760 लीटर बरामद किया गया। वीरेन्द्र कुमार यादव एवं अन्य संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

Hazaribagh

Apr 27 2024, 20:53

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया बरही प्रखंड का दौरा


हज़ारीबाग् : जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर बरही प्रखंड का दौरा कर विभिन्न बर्नरेबल (vulnerable) बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 285 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केवाल एवं 344 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, श्रीनगर का निरिक्षण किया तथा मूलभूत सुविधाओं को ससमय क्रियाशील करने का निर्देश दिया। 

अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रखंड पदाधिकारियों के साथ बिरहोर टोला बारियट्ठा का भी दौरा किया। उन्होंने बिरहोर समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई। बातचीत के क्रम में उन्होंने सभी से मतदाता पहचान के पत्र के उपलब्धता के बारे जानकारी ली तथा सभी योग्य मतदाताओं को 20 मई यानी मतदान दिवस के दिन वोट करने को प्रेरित किया। उन्होंने बिरहोर बच्चों को टॉफी भी दिया।

Hazaribagh

Apr 27 2024, 20:52

कोरीडरी प्रखंड में अंतरजिला चेक नाका में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन से 3.42 लाख नगद बरामद।

हज़ारीबाग् :लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन के आदेशानुसार संपूर्ण जिला में वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे है, इसी क्रम में आज केरेडारी प्रखंड में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 

वाहन चेकिंग अभियान में चेक नाका पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा जांच के क्रम में एक वाहन से नगद 3.42 लाख रू पाए गए। पूछताछ के क्रम में संबंधित व्यक्ति द्वारा संतोषपूर्ण रुप से जब्त नगदी का हिसाब नही देने के उपरांत नगद राशि को जब्त कर व्यय कोषांग को भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। 

इस दौरान अंचल अधिकारी रामरतन कुमार बर्नवाल,दंडाधिकारी सौरभ दीक्षित एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई में जुट गए है।